फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electric wire dropped on the highway, fracture

हाईवे पर टूटकर गिरा विद्युत तार, अफरातफरी

Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कछुआ गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ हाईवे पर जाम लग गया। गनीमत रही कि स्थानीय युवक ने हिम्मत से काम लेकर वाहनों को रोकते हुए आपूर्ति बाधित करा दी। युवक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


कंथुआ पावर हाउस से इलाके में आपूर्ति के लिए निकली 11 हजार लाइन का तार शुक्रवार की सुबह चिड़िया बैठते ही स्पार्क करने लगा। इस दौरान चिंगारी इतनी तेज उठी कि हाई बोल्टेज तार टूटकर जीटी रोड पर गिर गया। टूटकर गिरे तार को स्थानीय युवक लवकुश मौर्य ने देखा तो सड़क पर चिंगारी उठ रही थी। करंट होने की जानकारी होते ही उसने सोर मचाते हुए सड़क पर गुजर रहे वाहनों को किसी तरह रोका। वाहनों के रुकने के बाद वह भागते हुए उपकेंद्र पहुंचा और जेई ज्ञान बहादुर मौर्य को जानकारी दी।
विज्ञापन


जेई ने फौरन आपूर्ति बाधित कराते हुए लाइनमैनों को मौके पर भेजा। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक जीटी रोड दोनो तरफ जाम रहा। टूटा तार जोड़े जाने के बाद यातायात बहाल हो सका। टूटकर गिरे तार के बावत जेई से पूछा गया तो उनका कहना था कि तार जर्जर नहीं है चिड़िया बैठने के बाद अर्थ मिलने पर स्पार्क होने पर टूटा है। बहरहाल स्थानीय युवक की मुस्तैदी के चलते जीटी रोड पर बड़ा विद्युत हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग
सिराथू तहसील के भैरांवां मजरा टांडा में गुरुवार की शाम बिजली की चिंगारी से एक मजदूर का  छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में मजदूर का तकरीबन 20 हजार का नुकसान हुआ है।

भैरावां निवासी बरातीलाल पुत्र विनय कुमार के घर के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत तार गुजरा है। गुरुवार की शाम तार  स्पार्किंग से निकली चिंगारी बरातीलाल के छप्पर में पहुंच गई। देखते ही देखते छप्पर धूं-धूंकर जलने लगा। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक चारपाई, बिस्तर, बर्तन समेत तकरीबन 20 हजार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed