फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   eat rice

कौशाम्बी में फ्राई चावल खाने से किशोरी की मौत, छह गंभीर

Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
eat rice
crime
कौशाम्बी के गोपसहसा गांव में सोमवार की रात फ्राई चावल खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़  गई। इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार बहनों व दो भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


   मिश्रीलाल दिल्ली में रहकर कमाई करता है। घर पर पत्नी सुदामा देवी दो बेटों और पांच बेटियों के साथ रहती हैं। सोमवार की शाम सुदामा देवी ने घर में रखा सुबह का बना चावल फ्राई करके  बच्चों के साथ खा लिया। इसके बाद शालू (19), सहवा देवी (13), फूला देवी (11), रानी देवी (09), नवीन कुमार (07) और बैजू (05) की हालत बिगड़ गई। बच्चों को अचानक बीमार देख सुदामा देवी चीख पड़ी। चीख-पुकार सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बीमार मां के साथ बच्चों को अस्पताल ले गए। जहां बेटी रानी देवी की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बच्चों के साथ मां की हालत गंभीर है। किशोरी की मौत फूड प्वॉयजनिंग से हुई है। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed