{"_id":"4cdc11f49ff207e0af170054a4d83d98","slug":"drunken-soldiers-taunt-each-other-arms-and-ammunition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाहियों ने एक-दूसरे पर ताने असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाहियों ने एक-दूसरे पर ताने असलहे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पुलिस लाइंस में शनिवार सुबह शराब के नशे में धुत पांच सिपाही आपस में भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद सिपाहियों ने राइफलें निकालकर एक दूसरे पर तान दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे आरआई ने सिपाहियों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया और जानकारी अफसरों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने सिपाहियों का मेडिकल मुआयना कराते हुए नशेड़ी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी है। चेताया कि दोबारा ऐसी घटना की गई, तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अरुण प्रधान, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार, राजू गौड़, विनोद कुमार एक ही बैरक में रहते हैं। आरआई लाइंस विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह शुक्रवार की रात मीट खाने और शराब पीने को लेकर यह सिपाही आपस में ही भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद एक दूसरे पर राइफलें तान दी। शराब के नशे में धुत सिपाहियों को असलहा लहराते देख वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी आरआई लाइंस को दी। सिपाहियों के आपस में भिड़ने और असलहे तानने की खबर सुनते ही आरआई फोर्स लेकर बैरक पहुंचे।
उन्होंने लड़ रहे सिपाहियों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराते हुए घटना की जानकारी प्रभारी एसपी को दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी एसपी ने सभी सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल कराने का निर्देश आरआई को दिया। मुआयना कराने के बाद प्रभारी एसपी ओपी पांडेय ने पांचों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही आरआई लाइंस को घटना की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट भी देने को कहा है। चेताया कि दोबारा अनुशासनहीनता की कोई भी घटना की जाती है तो सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।