फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   driver death

ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
driver death
crime
 हाईवे पर कोखराज के सिहोरी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े से ट्रक से भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक कानपुर से किराने का सामान लादकर इलाहाबाद जा रहा था। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


उन्नाव शहर का रहने वाला बलवीर सिंह (32) पुत्र गया प्रसाद डीसीएम चलाकर वह परिवार की जीविका चलाता था। बृहस्पतिवार को वह कानपुर से किराने का सामान लेकर इलाहाबाद जा रहा है। आधी रात हाईवे पर कोखराज के सिहोरी मोड़ के समीप डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक  बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई डीसीएम चालक की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed