{"_id":"5c2285dcbdec2256f03e9841","slug":"double-murder-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में डबल मर्डर से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में डबल मर्डर से सनसनी
Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (कौशाम्बी)। बेखौफ बदमाशों ने एक महिला व मासूम बच्चे की हत्या कर लाश कोखराज कोतवाली क्षेत्र में साठपुर गांव के समीप झाड़ी के बीच फेंक दी। मंगलवार सुबह शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का शरीर तेजाब से झुलसा हुआ था। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठपुर (चमरूपुर) गांव के लोग मंगलवार सुबह निकले तो देखा कि सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक करीब 28 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक पांच साल के बच्चे का भी शव पड़ा था। लाशें पड़ी होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार फील्ड यूनिट टीम तथा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला का शरीर तेजाब से झुलसा हुआ था। वहीं, बच्चे की लाश नग्न हालत में थी। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। एसपी का कहना है कि दोनों की हत्या करके शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंके गए हैं। हत्या किन कारणों से की गई। हत्या से पहले महिला के साथ कहीं दुष्कर्म तो नहीं किया गया। इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।