फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   distric jail

जिला कारागार में बंदी की मौत

Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
distric jail
क्राइम
 जिला कारागार में शनिवार सुबह बंदी मोहम्मद अहमद निवासी सोनारन टोला (करारी) की शनिवार की सुबह मौत हो गई। बंदी का जिला जेल के  अस्पताल में 18 मार्च से इलाज चल रहा था। पांच दिन से वह अस्पताल में भर्ती था। बंदी की मौत होने की अधिकारियों को जानकारी देकर प्रभारी जेल अधीक्षक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बंदी की मौत की खबर परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


   करारी कस्बे के सोनारन टोला निवासी मोहम्मद अहमद (30) पुत्र मोहम्मद शफी चार साल पहले मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। तीन साल पहले वह घर लौटा। इसके बाद दोबारा मुंबई नहीं गया। इसके बाद वह स्थानीय कस्बे के एक युवक के साथ मिल चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा। इलाहाबाद समेत कई जिलों में मोहम्मद के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं। 20 सितंबर 2014 को कोखराज पुलिस ने मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। 18 मार्च को अचानक तबियत खराब होने पर उसे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 3 अप्रैल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भी ले जाया गया था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मोहम्मद अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी के मौत की खबर सुनते ही जिला कारागार में हड़कंप मच गया। प्रभारी जेल अधीक्षक आरके सिंह मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बंदी बेटे के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि बंदी की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। कई बार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। बंदी की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed