{"_id":"5941913a4f1c1bfb038b4641","slug":"distric-hospital-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी व एंबुलेंस चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जन्म के पांच दिन बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर आए थे। हालत नाजुक होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। इसकी स्लिप भी दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं दी गई। इससे बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने देर शाम जिला अस्पताल में शव रखकर जमकर हंगामा किया।
दुर्गापुर की रीना देवी पत्नी सरोज कुमार ने 10 जून को जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के 36 घंटा बाद महिला को घर भेज दिया गया था। बुधवार को बच्ची की अचानक हालत बिगड़ गई। दोपहर को बच्ची को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए।
हालत नाजुक होने पर इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रेफर स्लिप देकर उन्होंने एंबुलेंस बुलाने की बात कही। परिजन रेफर पर्ची लिए घूमते रहे, लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली और दो घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। रीना देवी व सरोज कुमार ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। रात करीब आठ बजे रिश्तेदार जिला अस्पताल आए। रीना देवी के भाई हंसराज ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव रखकर डीएम को बुलाने की मांग की। इससे डॉक्टरों के होश उड़ गए।