फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Disciple husband broke decorum in love

शिष्या के प्रेम में पति ने तोड़ी मर्यादा

Thu, 19 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 19 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disciple husband broke decorum in love
मंझनपुर। कौशाम्बी इलाके के  एक गांव का रहने वाला युवक स्थानीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते उससे प्रेम करने लगा। जानकारी पर जब पत्नी ने विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि लहूलुहान करने के बाद पति ने उसके दोनों बच्चों को छीनकर घर से भगा दिया। दो दिनों से मायके में रहने वाली विवाहिता ने बुधवार को मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ कौशाम्बी को प्रकरण की जांच करके  कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले पड़ोसी गांव के युवक से हुई थी। कुछ दिनों से गांव की रहने वाली एक छात्रा उसके पति से ट्यूशन पढ़ने आती है। विवाहिता का आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते उसके पति ने गुरु-शिष्या की मर्यादा को तार-तार करते हुए छात्रा से संबंध बना किया। इसकी जब उसे जानकारी हुई, तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


बार-बार विरोध करने के बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि शिष्या के प्रेम में उन्हें घर-परिवार की इज्जत का भी तनिक भी ख्याल नहीं रहा। इतना ही नहीं सोमवार को अपनी इसी प्रेमिका के साथ मिलकर उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। लोहे की छड़ से प्रहार करके उसे घायल कर दिया। पीटने के बाद पति ने उसके दोनों बच्चों को भी उससे छीन लिया और उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से घायल विवाहिता किसी तरह मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को उसने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी रतनकांत पांडेय ने कौशाम्बी के एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed