{"_id":"57c1d0f94f1c1b2717d4fb2f","slug":"disable-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से झूला दिव्यांग युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे से झूला दिव्यांग युवक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
करारी थाने के मुकीमपुर निवासी एक दिव्यांग बीमारी से तंग आकर फांसी के फंदे से झूल गया। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह शव नीचे उतरवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुकीमपुर निवासी जयकरन सिंह (35) पुत्र सुंदर दोनाें पैर से दिव्यांग था। इधर, बीच उसे किसी गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया था। गरीबी के चलते वह बीमारी में आने वाले खर्च को लेकर चिंतित रहता था। पत्नी मेहनत मजदूरी कर उसका इलाज कराती थी। शनिवार को पत्नी बच्चों के साथ किसी काम के लिए बाहर चली गई थी। लगभग नौ बजे वह घर के कमरे में पहुंचा और छत के चुल्ले में रस्सी डालकर फांसी लगा लिया।
पत्नी सविता जब वापस लौटी तो उसने दवा खाने की बात पूछी। जवाब न मिलने पर उसने खोजबीन की। कमरे में पति का फंदे से लटकता शव देख उसके होश उड़ गए। सविता का रोना सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी करारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है।