{"_id":"5a6243e54f1c1b8c268b5560","slug":"digita-mohua-app-not-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल स्वच्छता एप को लेकर बेपरवाह जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिजिटल स्वच्छता एप को लेकर बेपरवाह जिम्मेदार
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने स्वच्छ भारत मिशन का डिजिटलाइजेशन करते हुए निकाय के लिए जो भी स्वच्छता एप जारी किया है। उसे लेकर कौशाम्बी के जिंमेदार गंभीर नहीं हैं। पोर्टल पर कूड़ा करकट जैसी शिकायतों का पिटारा डंप होता जा रहा है। लेकिन इसका निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। शुक्रवार के अंक में अमर अजाला द्वारा स्वच्छता एप की खबर प्रकाशित होने पर मिशन से जुडे़ जिंमेदारों ने थोड़ी बहुत सक्रियता दिखाई है।
जिले की नगर पंचायत और नगर निगम में पसरी गंदगी की निगरानी के साथ ही त्वरित सफाई के लिए शासन ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स एंड अर्बन एरिया की तरफ से एक स्वच्छता महुआ एप लांच किया है। इस एप के जरिए मोहल्ले और गलियों में व्याप्त गंदगी की फोटो अपलोड कर उसे कुछ ही क्षणों में साफ कराने की व्यवस्था दी गई है। यह एप पिछले एक महीने से जिले भर में काम कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक टाउन एरिया में एक सुपरवाइजर व जिले भर में एक समन्वयक तैनात किए गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए तैयार किए गए इस पूरे सिस्टम में अभी से लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को स्वच्छता महुआ एप को लेकर जागरूक करते हुए अमर उजाला ने खबर प्रकाशित किया तो थोड़ी बहुत सक्रियता दिखी। जिले की कुछ नगर पंचायतों में इस एप का इस्तेमाल कर साफसफाई हो रही है। लेकिन कुछ नगर पंचायतों के जिम्मेदार अभी इससे पूरी तरह से अनभिज्ञ है। अकेले चायल नगर पंचायत की स्थिति का शुक्रवार का आकलन किया गया। यहां पर पिछले एक सप्ताह से इस एप के जरिए पोस्ट की गई शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। शुक्रवार को ख्रबर प्रकाशित होने के बाद पांच शिकायतों में से सिर्फ दो का ही निस्तारण हो सका है।