{"_id":"5caf922ebdec22764d27002a","slug":"death-of-youth-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
Fri, 12 Apr 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : kaushambi
मंझनपुर। सदर कोतवाली के नियामतपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी केशव प्रसाद (25) पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल गुरुवार की दोपहर 12 बजे किसी काम से बाइक लेकर भरवारी जा रहा था। जैसे ही वह ओसा-भरवारी मार्ग पर नियामतपुर गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दिया। घटना देख राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन किया। घायल अवस्था में केशव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केशव के पास मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो वह भी रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डंपर का पता नहीं चल सका है।