फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of two brothers in a road accident

दावत खाकर बाइक से लौट रहे चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बाइक से दावत खाकर लौट रहे चचेरे भाइयोें को सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर चीनी मिल के पास ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। बुधवार की रात हुए इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चचेरे भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पुरवा  निवासी फूल चंद्र(45) पुत्र बुद्धू अपने चचेरे भाई कमलेश(35) पुत्र गनेश दीन के साथ बाइक पर सवार होकर जलालपुर कोखराज दावत खाने गए थे। घाटना रात करीब 9 बजे की है। जैसे  ही ये लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर चीनी मिल के पास पहुुंचे। वन वे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक को टइक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस  मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों भाइयोें को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे एवं सन्नाटे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में कामयाब रहा। परिवार के दो युवको की हुए हादसे में मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ परिजनोे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed