{"_id":"5cc4af9cbdec220773764825","slug":"death-of-a-youth-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 28 Apr 2019 01:08 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती बाजार में किराए का कमरा लेकर रहने वाले एक युवक की शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मकान मालकिन के धमकाने पर तार जोड़ने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़ा था। मृतक की बीवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती इलाके के केशवपुर गांव का प्रदीप साहू (28) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। इन दिनों वह परिवार सहित पूरामुफ्ती बाजार में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसकी पत्नी संजू देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम प्रदीप मजदूरी करके लौटा तो मकान मालकिन ने विद्युत खंभे पर चढ़कर टूटी हुई तार जोड़ने के लिए कहा। मना करने पर मकान खाली करा देने की धमकी दी। इससे सहमा प्रदीप खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। तभी करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालकिन रानी देवी, उसकी बेटी पूजा और दामाद शानू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।