{"_id":"5ca3b677bdec2214505460f4","slug":"death-of-a-lady-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पे की टक्कर से महिला की मौत, नाती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अप्पे की टक्कर से महिला की मौत, नाती घायल
Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाक भायल गांव के समीप मंगलवार दोपहर अप्पे की टक्कर से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका नाती घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कोखराज के परसीपुर गांव की तेरसी देवी (52) मंगलवार दोपहर अपने नाती राधेश्याम के साथ बाइक से प्रयागराज जा रही थी। मलाक भायल गांव के समीप पीछे से आई अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला व उसका नाती गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तेरसी देवी की मौत हो गई। राधेश्याम की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद अप्पे चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।