{"_id":"572b90aa4f1c1b6a785cd005","slug":"death-body-find-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में मिली अज्ञात लाश, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ी में मिली अज्ञात लाश, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती इलाके के काजीपुर जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ की लाश पड़ी मिली। आशंका है कि गला घोटकर मारने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। जंगल की झाड़ी में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मौजूद लोगों से लाश की पहचान का प्रयास किया। पर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए तहकीकात शुरू कर दी है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के समीप जंगल है। बृहस्पतिवार की सुबह आस-पास के गांव के लोग जंगल की ओर गए तो एक झुरमुट के पास पहुंचकर देखा तो करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। जंगल में शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर सीओ चायल पुरामुफ्ती पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से अधेड़ के शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
लोगों का कहना है कि गला घोटकर अधेड़ की हत्या करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। अधेड़ कहां का रहने वाला था और उसकी हत्या किसने की। इसकी तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।