फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   daya shankar kaushambi

युवक की हत्या कर नदी किनारे फेंकी लाश

Thu, 31 Aug 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 31 Aug 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
daya shankar kaushambi
क्राइम
करारी के एकौरा गांव के लापता युवक की लाश बुधवार की सुबह धनपरा गांव के समीप नदी किनारे पड़ी मिली। दो दिन पहले युवक साथी के साथ घर से लापता हुआ था। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


     करारी थाना क्षेत्र के एकौरा गांव का दया शंकर उर्फ भीम (22) पुत्र श्यामसुन्दर 28 अगस्त की शाम पड़ोसी के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद युवक के भाई ने साथी के खिलाफ युवक को गायब करने की एफआईआर दर्ज कराई। बुधवार की सुबह लापता युवक की लाश धनपरा गांव के समीप ससुर खदेरी नदी किनारे पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करारी कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


बेरूआ गांव में पी थी छक कर दारू
एकौरा गांव का दयाशंकर उर्फ भीम साथी रामदेव के साथ पहले गौहानी के एक ईट भट्ठे पर गया था। इसके बाद वह बेरूआ गांव पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गांव में छककर शराब पी। युवक को उसके साथी ने मौत के घाट उतारा या फिर उसकी मौत अधिक शराब पीने से हुई। पुलिस घटना की कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को छत्तीसगढ़ जाने वाला था भीम
एकौरा गांव दयाशंकर उर्फ भीम गरीब परिवार का था। ईट भट्ठे में मेहत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। मंगलवार को वह छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि साथी के साथ वह एक ईट भट्ठे पर काम करने वाले ठेकेदार के पास हिसाब करने के लिए गया था।


रामदेव खोलेगा रहस्य का पर्दा
दयाशंकर उर्फ  भीम की मौत कैसे हुई इसका रहस्य साथी रामदेव की खोलेगा। दोनों बेरूआ गांव के एक साथ निकले थे। इसके बाद क्या हुआ इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। हलाकि पुलिस आरोपी रामदेव की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed