{"_id":"59f23de44f1c1bdb538b952f","slug":"cyber-atm-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ से कार्ड बदल खाते से रकम निकालने वाले साइबर शातिरों के गिरोह का बुधवार को मंझनपुर पुलिस ने भंडफोड़ किया। गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ड बरामद किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शातिरों को जेल भेजते हुए सरगना की तलाश शुरू कर दी है।
दोआबा के एटीएम बूथों पर सक्रिय साइबर क्राइम के शातिर लोगों का एटीएम कार्ड बहाने से बदल उनके खाते से मोटी रकम पार कर देते हैं। कौशाम्बी में सालाना दो दर्जन से अधिक लोग साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। मंझनपुर कोतवाली के बाजापुर गांव के शेर हसन की शिकायत पर जांच पड़ताल में जुटी मंझनपुर पुलिस ने मंगलवार की रात साइबर शातिरों के गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। ओसा के समीप सभी सदस्य घटना की फिराक में खड़े थे। युवकों की नजर आस-पास लगे एटीएम बूथ पर थी। पुलिस को देखते ही युवक भागने का भी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पकड़े गए शातिरों में विनोद कुमार निवासी लालापुर प्रतापगढ़, संतोष कुमार, रविकुमार निवासी मोहनगंज प्रतापगढ़ शामिल हैं। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि शातिरों के कब्जे से कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले हैं। जो ग्राहक ों से बदले गए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गिरोह के पकड़े गए शातिर सदस्यों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। बताया कि गिरोह के सरगना की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे भी जेल भेज दिया जाएगा।