फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   current poll

करंट लगने से पुजारी की मौत

Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
current poll
crime
पूरामुफ्ती थाने के मनौरी स्थित एक मंदिर के पुजारी की पोल में उतरे करंट छू जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चरवा थाने के परसरा गांव का रहने वाला कृष्ण प्रसाद (65) पुत्र नारायन रेलवे से दो साल पहले रिटायर हुआ था। सेवानिवृत्त होने के बाद कृष्ण प्रसाद मनौरी स्थित रामजानकी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह वह मंदिर परिसर में झाड़ू लगा रहा था। इस बीच परिसर में गड़े विद्युत पोल से उसका हाथ छू गया। करंट होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने पुजारी के परिजनों को दी तो वह रोते-बिलखते मनौरी पहुंचे। मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के फतेहपुर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed