{"_id":"638bed85a069d3d11f52b3dd8550496a","slug":"crime-news-hindi-news-997","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से सरसों के पौधे उखाड़ने को लेकर बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर गांव के कुछ लोगों ने एक विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली गुडिया देवी पत्नी राम सुमेर बुधवार की दोपहर खेत की तरफ जा रही थी। तभी उसने देखा कि उसके सरसों के खेत में तीन युवक घुसकर सरसों के पौधे उखाड़ रहे हैं। उसने पहुंचकर इन युवकों को सरसों के पौधे उखाड़ने से मना किया। इसे लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान तैश में आकर युवकों ने विवाहिता को दबोचा और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।
लोगों के आने पर तीनों युवक विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के भाग जाने पर विवाहिता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जख्मी विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।