फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

यमुना घाट पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र के असरावलपुर यमुना घाट पर बालू माफियाओं और मजदूरों के बीच
विज्ञापन
भिड़त हो गई। इस दौरान यमुना घाट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सूचना पर सीओ कई थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्ष फरार हो गए।

पिपरी के असरावलपुर यमुना घाट पर इन दिनाें बड़े स्तर पर बालू निकाली जा रही है। बताते हैं कि सोमवार की रात लोडिंग को लेकर मजदूरों और स्थानीय बालू माफियाओं के बीच कहासुनी हो गई। इस पर मजदूरों ने बालू माफिया और उसके गुर्गो पर ईंट-पत्थर चलाकर खदेड़ दिया। इस पर बालू माफिया ने साथ मौजूद असलहाधारियों ने हवाई फायरिंग शुरू करा दी। यमुना घाट पर रात तकरीबन साढे़ 8 बजे गोली चलने से हड़कंप मच गया।

लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। जानकारी सीओ चायल राम भवन यादव को हुई तो वे फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनकर दोनों पक्ष फरार हो गए। समाचार भेजे जाने तक पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर मौजूद थे। पुलिस के सामने कोई नहीं आया। सीओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घाट पर किसी भी कीमत पर मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed