फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बरौलहा में मां-बेटी को किया लहूलुहान

Mon, 25 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 25 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव में रविवार शाम दबंगों ने एक विधवा के घर पर हमला कर दिया। घर में तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर महिला और उसकी बेटी को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव की रहने वाली उर्मिला देवी के पति करन सिंह की मौत हो गई है। बताया कि पति की मौत के बाद से ही पड़ोसी उसके घर के सामने खाली जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। रविवार शाम उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जानवरों को बांधने की कोशिश की। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी ने उसके घर हमला कर दिया। घर में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। इसी बीच मौका पाकर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर चरवा पुलिस को दी। आरोप है कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed