{"_id":"e898fc918d680c01669237aebf4530d7","slug":"crime-news-hindi-news-966","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतगंज में बाइक जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजरतगंज में बाइक जली
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले में घर के अंदर खड़ी बाइक शनिवार की भोर संदिग्धदशा में जल गई। सोकर उठे लोगों ने बाइक सुलगती देखी, तो उनके होश उड़ गए। भुक्तभोगी के मुताबिक रंजिश में किसी ने उसकी बाइक में जानबूझकर आग लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी जाहिद अब्बास ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह बाजार से घर लौटा था। रात में उसने बाइक घर के अंदर खड़ी कर दी। सुबह करीब 5 बजे सोकर उठा, तो उसकी बाइक जली पड़ी थी। बाइक सुलगती देख उसके होश उड़ गए। बाइक जलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग जुट गए।
जिसने भी बाइक जली देखी, वही स्तब्ध रह गया। किसी की समझ में नहीं आया कि आखिर भीषण ठंड के इस मौसम में अचानक बाइक में आग कैसे लग गई। भुक्तभोगी को आशंका है कि आसपास के किसी व्यक्ति ने रंजिश में उसकी बाइक में आग लगाई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।