{"_id":"be0311d20edbea9d12f28937928f66ef","slug":"crime-news-hindi-news-964","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग गांव के समीप शुक्रवार की रात शकरकंद लदी मालवाहक जीप पलट गई। इसके नीचे दबने से जख्मी हुए किसान की शनिवार को इलाज के दौरान सांसें थम गई। माना जा रहा है कि यह हादसा रात में घने कोहरे के कारण हुआ है। मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर (तिवारी का पुरवा) गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र गया प्रसाद किसान है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह मालवाहक जीप में शकरकंद लादकर नबाबगंज (प्रतापगढ़) बेचने के लिए लेकर जा रहा था। मालवाहक जीप जैसे ही अंबाई बुजुर्ग गांव के समीप पहुंची। कोहरे के कारण मालवाहक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ में पलट गई। जीप के नीचे दबने से रामचंद्र गंभीररूप से जख्मी हो गया।
चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने मालवाहक जीप के नीचे दबे किसान को बाहर निकालकर हादसे की जानकारी घरवालों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन जख्मी किसान को लेकर इलाहाबाद गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई किसान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।