फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पड़ोसियों ने अधेड़ को पीटकर किया अधमरा

Sat, 23 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 23 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पड़ोसियों ने अधेड़ को पीटकर अधमरा कर दिया। घर के बगल कूडे़ का ढेर लगाए जाने को लेकर दोपहर में दोनों परिवारों के बीच तीखी नोक झोक हुई थी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे घर-परिवार के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पड़ोसियों की पिटाई के बाद घायल अधेड़ थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के  लिए भेजने के बाद पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का रहने वाला राम औतार पुत्र रामनाथ किसान है। शनिवार की दोपहर पड़ोसी की बेटी ने घर की सफाई करने के बाद कूड़े का ढेर उसके दरवाजे के बगल लगा दिया। इस पर उसने पड़ोसी की बेटी को फटकार दिया। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने तीखी झड़प के बाद उसे पीटते हुए अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पड़ोसियों की पिटाई से घायल अधेड़ को लेकर घर वाले थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed