{"_id":"7a76bd2d513ed0049dc6bf49c3ef0508","slug":"crime-news-hindi-news-839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है मरने और मारने वाला? सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौन है मरने और मारने वाला? सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी इलाके में चकिया-गनपा गांव के बीच युवक की हत्या करके शव जलाए जाने की सनसनीखेज वारदात में मरने और मारने वालों का पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस कहीं अन्यत्र हत्या करके यहां शव ठिकाने लगाया जाना बताकर खामोश बनी है। वह बृहस्पतिवार को दिनभर सिर्फ इसका इंतजार करती रही, कि कोई आकर शव की शिनाख्त कर दे। उधर, घटना को लेकर दूसरे दिन भी गांववाले सहमे रहे।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा से चकिया गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के लिए बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की जलती हुई लाश देखी थी। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। किसी ने बड़ी ही बेरहमी से युवक को मौत के घाट उतारकर लाश जलाकर शिनाख्त मिटाने की कोशिश की थी। हत्यारे अपने मकसद में काफी हद तक कामयाब भी रहे। क्योंकि जब तक मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची थी, करीब 90 फीसदी से भी ज्यादा लाश जल चुकी थी। यही कारण है कि घटना के 24 घंटे बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने जलने से बचे जिस्म के हिस्सों को समेटकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस बृहस्पतिवार को सारा दिन इसका इंतजार करती रही, कि कोई आकर शव की शिनाख्त कर दे। मामले में सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी ने बताया कि पड़ोसी के थानों को भी वारदात से अवगत करा दिया गया है। पुलिस इस मामले की खोजबीन में जुटी है। दो-चार दिन के भीतर कहां से कौन युवक लापता है? पुलिस को उम्मीद है कि अगर मारा गया युवक आसपास के जिले का है, तो परिजन उसकी खोज करते हुए आ सकते हैं। हालांकि घटना के 24 घंटे गुजरने के बाद भी कोई सामने नहीं आया है। एसओ सैनी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक और हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी है। मुखबिरों को भी लगाया गया है।