{"_id":"0bc7d293229c34d37a3b21cc9b72e452","slug":"crime-news-hindi-news-811","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर आशियाना बना रहे दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब की जमीन पर आशियाना बना रहे दबंग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब और ग्राम सभा आदि की खाली जमीन पर जिले के भू-माफियाओं की नजर गड़ी हुई है। माफिया कब्जा कर मकान निर्माण कराने में जुटे हैं। नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव में तालाबी नंबर पर कब्जा कर हैंडपंप की बोरिंग कराए जाने की शिकायत पर गांव पहुंचे एसडीएम चायल ने जांच के बाद बोरिंग कर रही दो मशीनों को सीज कर दिया है। सोमवार को पूर्व प्रधान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी।
नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव के पूर्व प्रधान राम मिलन सिंह ने सोमवार को उपजिलाधिकारी चायल को शिकायती पत्र देकर गांव के दो लोगाें पर कब्जा कर मकान निर्माण और हैंडपंप के लिए बोरिंग कराए जाने का आरोप लगाया था। पूर्व प्रधान की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम लेखपाल के साथ गांव पहुंचे। जांच के बाद पूर्व प्रधान की शिकायत सत्य निकली। एसडीएम ने बोरिंग कर रही दोनों मशीनों को सीज कर दिया है।