फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

देवर ने विधवा की लूटी इज्जत

Fri, 08 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 08 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime news
सैनी इलाके की एक विधवा के साथ उसके देवर में दुष्कर्म किया। जबरदस्ती करने के बाद उसके पैसे, गहने छीनकर घर से भगा दिया गया। शुक्रवार को मंझनपुर आकर पीड़िता ने घटना की  शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने एसओ सैनी को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद की रहने वाली एक युवती का निकाह चार साल पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। सालभर पहले उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही देवर और ससुराल के अन्य सदस्य उसे घर से भगाने पर अमादा हैं। इसके लिए उसे प्रताड़ित करने के साथ ही मायके से दो लाख रुपये मांगकर लाने का भी दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


 उसके घर से नहीं जाने और मायके से पैसा नहीं मांगने से भन्नाए देवर ने 15 दिन पहले उसके साथ जबरदस्ती की। कमरे में दबोचकर दुराचार किया। इसके बाद उसके पास रहे पैसे, गहने छीन लिया गया। आबरू और गहने लूटने के बाद देवर ने ससुरालवालों के साथ मिलकर उसके ऊपर झूठा आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया। देवर की दरिंदगी का शिकार हुई विधवा किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायकेवालों ने ससुराल आकर घटना का उलाहना भी दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने परिजनों को मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता ने शुक्रवार को मंझनपुर आकर मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने सैनी कोतवाली प्रभारी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है, तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed