Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young woman's body found hanging

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Wed, 11 Nov 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिलायता गांव में बुधवार सुबह युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और ट्रैक्टर से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिलायता निवासी आरजू (22) का शव सुबह करीब छह बजे फंदे पर लटका मिला। पिता मुकेश सिंह की सूचना पर 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में युवती के बाबा बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी पौत्री ने फंदा लगाया है। हालांकि, वह घटना का कारण नहीं बता सके। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed