{"_id":"6af4b2f786c2ce105a0aa16a","slug":"a-sleeper-bus-arriving-from-delhi-crashed-into-a-police-booth-15-passengers-sustained-injuries-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112454-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिल्ली से आ रही स्लीपर बस पुलिस बूथ में घुसी, 15 यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिल्ली से आ रही स्लीपर बस पुलिस बूथ में घुसी, 15 यात्री चोटिल
विज्ञापन
कायमगंज। दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस टेढ़ीकोन चौराहे पर अताईपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पुलिस बूथ में घुस गई। बस में सवार 47 यात्रियों में से 15 चोटिल हो गए। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से गेट नहीं खुला। बस के पीछे लगी इमरजेंसी खिड़की से कूदकर यात्रियों ने जान बचाई। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। गनीमत रही कि बूथ में कोई पुलिस कर्मी नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
फर्रुखाबाद की ओर आ रही चतुर्वेदी बस सर्विस की स्लीपर बस टेढ़ीकोन चौराहे पर बुधवार सुबह सवा सात बजे पहुंची तो अताईपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर दिखा। उसे बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस सामने बने पुलिस बूथ से जा टकराई। तेज धमाका होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री गैलरी में जा गिरे।
दुर्घटना में बस के आगे की खिड़की बंद हो गई। इससे पीछे बनी संकरी खिड़की से बाहर निकलने के प्रयास में भी कई यात्रियों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने यात्रियों को निकालने में मदद की। हल्की चोट आने के कारण किसी को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी। बस में सवार फर्रुखाबाद के मोहल्ला मनिहारी निवासी मोहर सिंह ने बताया कि बस दिल्ली से मंगलवार रात 11 बजे चली थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जेसीज ने करीब 22 साल पहले पुलिस बूथ बनवाया था। पिकेट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी बैठते थे। घटना के समय कोई पुलिसकर्मी नहीं था। जेसीज की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चालक घटनास्थल से बस लेकर फर्रुखाबाद पहुंचा
दुर्घटना होने के बाद मौके से भागा चालक दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त बस को लेकर फर्रुखाबाद चला आया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
एक ही परिवार के सात लोग घायल
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी शुएब (35) के भाई रेहान की 24 नवंबर को शादी है। मां अफसाना बेगम (50), पत्नी आफरीन (30), पुत्री अनाबिया (2), दो माह का पुत्र के अलावा परिवार की निशा बेगम (32), तरन्नुम बेगम (32) इसी बस से दिल्ली से घर आ रहे थे। पूरा परिवार चढ़ावा देने की रस्म अदा करने गए थे। शुएब ने बताया कि दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। तेज धमाका होते ही झटके में यात्री ऊपर की सीटों से नीचे गैलरी में आ गिरे। दो माह का बेटा गिरा तो सभी लोग कूद पड़े। निकलने के लिए भगदड़ में भी कई लोग चोटिल हो गए।