फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

आबकारी ने बरामद की 180 लीटर देशी शराब

Fri, 08 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 08 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
कौशाम्बी के गंगा तराई इलाके में महुआ की देशी शराब बनाने का काला कारोबार धडल्ले से चल रहा है। शुक्रवार को आबकारी उपायुक्त ने देवीगंज गांव में छापेमारी करके इसका भंडाफोड़ भी किया। इलाकाई पुलिस के साथ की गई आबकारी विभाग की इस छापेमारी में 180 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। वहीं टीम ने मौके से बरामद 13 कुतंल लहन भी नष्ट कराया। इस मामले में आबकारी निरीक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आबकारी उपायुक्त अरूण कुमार ने शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस के साथ देवीगंज गांव में दबिश दी। इस दौरान टीन ने दयाराम रैदास, सरोज देवी, इंदल प्रसाद, रानिया देवी, बहिरा पासी के घर छापेमारी करके 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से टीम को 13 कुतंल लहन भी मिली है। टीम ने इस लहन को मौके पर ही नष्ट कराया।
विज्ञापन


 आबकारी और पुलिस टीम को गांव में दबिश को आने की भनक लगते ही कारोबारी बनाकर रखी गई शराब और लहन आदि छोड़कर भाग निकले थे। इससे टीम शराब बनाने के काले कारोबार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति को दबोच नहीं सकी है। उपायुक्त के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ने इन पांचों लोगों के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed