{"_id":"2c08abb575c2e280d2f0b34ac346e448","slug":"crime-news-hindi-news-678","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में अधेड़ पर कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में अधेड़ पर कातिलाना हमला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की रंजिश में खून-खराबा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को करारी के अमीनपुर संवरो गांव के एक अधेड़ पर जानलेवा हमला हुआ। वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए लोगों ने अधेड़ की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने थाना घेर लिया। करीब घंटेभर तक थाने के सामने गरजते रहे ग्रामीण कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शांत हुए। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद चुनावी रंजिश में कौशाम्बी के किसी न किसी गांव में रोज बवाल हो रहा है। हारने से बौखलाए लोग वोट नहीं देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। बुधवार को करारी थाने के अमीनपुर संवरो गांव का रहने वाला अच्छन दिन में करीब 11 बजे पिंडरा चौराहे पर चाय-पान की दुकान पर गया था। वहीं प्रधानी के चुनाव में हारे हुए एक प्रत्याशी के समर्थक पहुंच गए। उन लोगों ने अच्छन पर वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसकी सरेराह पिटाई शुरू कर दी। अधेड़ पर हमले से बाजार में हड़कंप मच गया।
चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी लोगों ने करारी पुलिस को दी। करीब घंटेभर तक इंतजार के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने थाना घेर लिया। लोग घंटेभर तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने घटना की जांच करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। एसओ राकेश यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।