फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सड़क हादसे में छात्र की मौत, भाई गंभीर

Mon, 07 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोहरे के कारण सोमवार सुबह सड़क हादसे में सिंघिया (भरवारी) गांव के एक छात्र की मौत हो गई। बड़े भाई के साथ बाइक से स्कूल जाते समय रास्ते में स्कूली वैन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में जख्मी बड़े भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया (भरवारी) गांव निवासी शुभम कुशवाहा (15) पुत्र शिवचरन परसरा गांव स्थित केपीएस कालेज में 11 वीं का छात्र था। सोमवार सुबह घना कोहरा था। इस कारण शुभम ने बड़े भाई से बाइक से स्कूल छोड़ने को कहा। करीब 7 बजे वह बड़े भाई शिवम (19) के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। इनकी बाइक गिरिसा गांव के समीप पहुंची। सामने से आ रही स्कूली वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण हुई टक्कर से बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के बाद वैन इन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे दोनों भाई जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी घरवालों को दी। साथ ही घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर रेलवे क्रासिंग के समीप बेकाबू टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरामुफ्ती के मंदर गांव निवासी माता प्रसाद पुत्र राम प्रसाद सोमवार की सुबह बीमार पत्नी कमला देवी को लेकर बाइक से बमरौली स्थित निजी हास्पिटल के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक मंदर क्रासिंग के समीप पहुंची। पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे गिरकर पति, पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed