फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

उपकेंद्र में उत्पात मचाना पड़ा भारी

Sun, 29 Nov 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 29 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने से भड़के सिराथू के एक युवक को उपकेंद्र में उत्पात मचाना भारी पड़ा है। अवर अभियंता ने उसके खिलाफ बिजली चोरी करने, उपकेंद्र में हंगामा मचाने, कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट और सरकारी कामकाज में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सैनी पुलिस एफआईआर दर्ज करके घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सिराथू उपकेंद्र के अवर अभियंता ने टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम को कस्बे में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने बिल बकाया होने पर कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार पांडेय के घर की बत्ती गुल कर दी। कनेक्शन काटकर उसका केबल जब्त कर लिया था। इससे भड़का उक्त युवक शुक्रवार को सिराथू विद्युत उपकेन्द्र पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। आरोप है कि उसने उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की।
विज्ञापन


समझाने की कोशिश करने पर वह अवर अभियंता से भी भिड़ गया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर वह धमकियां देते हुए निकल भागा। मामले में शुक्रवार शाम अवर अभियंता केएल यादव ने संतोष कुमार पांडेय के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर दी। जेई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपकेंद्र में हंगामा काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed