{"_id":"e3c0eaca984f5cdd742f2c0a8faa4027","slug":"crime-news-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर आ रहा युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से घर आ रहा युवक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। मुंबई से घर आ रहा चरवा का युवक आठ दिन बाद भी पहुंच नहीं सका है। 27 मार्च को वह मैहर दर्शन के लिए उतर गया था, तभी से उसका कोई सुराग नहीं है। घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी मैहर से लेकर इलाहाबाद तक खोजबीन करते थक चुके हैं। घरवालों को समझ में नहीं आ रहा है कि मैहर से इलाहाबाद के बीच आखिर वह कहां गुम हो गया।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के केसी का पुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र (38) मुंबई में नौकरी करता है। घर में बूढ़ी मां, पत्नी और तीन लड़कियां, एक लड़का रहते हैं। उसके बहनोई संदीप ओझा ने बताया कि ओमप्रकाश ने 27 मार्च को घर मोबाइल से फोन करके बताया था कि वह दर्शन के लिए मैहर में उतर गया था। मां शारदा का दर्शन करने के बाद घर आएगा। शाम तक परिवार के लोग उसके घर आने की राह देखते रहे, लेकिन वह नहीं आया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा, तो 28 मार्च की सुबह से परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।
फोन करने पर उसका मोबाइल भी स्विचआफ बताने लगा। इससे घबराए परिवार के लोग उसकी तलाश में मैहर तक गए। परिजन और रिश्तेदार मैहर से लेकर इलाहाबाद तक एक-एक स्टेशन पर उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी ओमप्रकाश का कोई पता नहीं चल सका है। मैहर उतरने के बाद से उसके गायब होने से परिवार के लोगों के होश उड़े हैं। तमाम तरह की आशंकाओं से मां, पत्नी और बच्चे भयभीत हैं। घरवालों ने सोमवार को इसकी तहरीर चरवा कोतवाली पुलिस भी दे दी है।