फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मेले में उपद्रवी युवकों ने दरोगा को पीटा

Sun, 11 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 11 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर क्षेत्र के कादीपुर गांव में आयोजित मेले में संदिग्धदशा में खड़े युवकों को डांटकर भगाना मंझनपुर कोतवाली के दरोगा पर भारी पड़ा। इन उपद्रवी युवकों ने दरोगा को ही पीटकर लहूलुहान कर दिया। फोर्स लेकर मेले में मंझनपुर कोतवाल के पहुंचने पर हमलावर भागे। उधर, दरोगा पर हमले से मेले में भगदड़ मच गई। घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को नामजद करते हुए कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा राजेश सिंह की ड्यूटी शनिवार रात कादीपुर मेले में लगी थी। उन्होंने बताया कि मेला परिसर से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो युवक संदिग्धदशा में खड़े थे। उन्होंने इन युवकों को डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद ही ये युवक अपने अन्य साथियों के साथ मेले में आए और उनसे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इन उपद्रवी युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने दरोगा को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उधर, मेले में दरोगा पर हमले से अफरा-तफरी मच गई। बवाल की आशंका से भयभीत कुछ लोगों ने इसकी जानकारी मंझनपुर कोतवाली को दी। दरोगा के साथ मारपीट की खबर लगते ही मंझनपुर कोतवाल रज्जनलाल त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस को देखते ही हमलावर युवक दरोगा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मंझनपुर कोतवाल ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जख्मी दरोगा की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में कादीपुर गांव के हंसराज, मंगल, मोती लाल, मकरंद, पताली और दस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल दरोगा राजेश सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय की जमीन से निकाले जा रहे रास्ते को रुकवा दिया था। इसी से भन्नाए युवकों ने उनके ऊपर जान बूझकर हमला किया है। उधर, पुलिस हमलावर युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कादीपुर गांव में दबिश भी दी, लेकिन सभी हमलावर घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed