{"_id":"7d24fe76896afaa9c51c2c26084de16c","slug":"crime-news-hindi-news-430","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने लूट ली किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमाने के बहाने लूट ली किशोरी की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके की एक किशोरी को घुमाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। सोमवार की सुबह किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। बुधवार शाम दरिंदे के चंगुल से छूटी पीड़िता थाने पहुंची और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार की सुबह घर से खेत की ओर जाने के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पीड़िता ने बताया कि सड़क किनारे मिला गांव का युवक उसे बहाने से बाजार घुमाने के लिए बुला ले गया। भरवारी इलाके में ले जाने के बाद दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बना डाला। जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर जंगल में उसकी अस्मत से खेलता रहा।
हवस मिटाने के बाद उसे छोड़कर भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी बुधवार को सरायअकिल थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश कर रही है।