फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत

Sun, 05 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 05 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैंरो बाबा मंदिर  के पास ट्रेन की चपेट में रविवार की दोपहर एक 50 वर्षीय साधु की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौशाम्बी के पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवां गांव निवासी धिमंगर गोस्वामी (50) पुत्र स्व. वासुदेव बैरागी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह भिक्षाटन करके ही अपने खाने-पीने का इंतजाम करता है। भिक्षाटन के लिए ही अक्सर वह सैनी और अजुहा आता रहता था। रविवार को भी वह गांवों में घूम-घूमकर भिक्षा मांग रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह अजुहा के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी आई ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे उसके चीथड़े उड़ गए। यह मंजर देख आसपास के खेतों में मौजूद रहे लोगों की रूह कांप गई। चीखते-चिल्लाते लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही साधु के परिजनों को भी हादसे की खबर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed