{"_id":"d3fba44e29e9a6221a4cb2fbaf0cac3f","slug":"crime-news-hindi-news-400","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सामने मांस भूंजने पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के सामने मांस भूंजने पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ला स्थित मंदिर के सामने मांस भूंजने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान ही सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले के सभासद ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले में शंकर भगवान का मंदिर है।
सभासद महताब अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के ही कुछ लोग मंदिर के सामने मांस भूंज रहे थे। आसपास रहने वालों ने विरोध किया तो वह भड़क गए और अभद्रता करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने लगी। बात आगे बढ़ती इससे पहले ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस को देखते ही मांस भूंजने वाले युवक मौके से फरार हो गए। नशे में धुत होकर पुलिस के सामने भी अभद्रता कर रहे बच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया गया है। सभासद की तहरीर पर जांच की जा रही है