{"_id":"7c63fac8644fd878490443f4dfa9742d","slug":"crime-news-hindi-news-388","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव में सोमवार रात एक अधेड़ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधेड़ के शव को उसके ही घर के पीछे फेंककर भाग निकले। मंगलवार सुबह घर के बार शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चार थानों की फोर्स और डाग स्क्वॉयड, फील्ड यूनिट के साथ गांव पहुंचे। दिवंगत के भाई की तहरीर पर चार हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव निवासी मान सिंह (40) पुत्र बुल्ला किसान है। सोमवार रात उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को घर के पीछे गली में फेंक कर भाग निकले। सुबह अधेड़ का शव रास्ते में देख परिजनों के होश उड़ गए। अधेड़ की हत्या से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सीओ चायल आलोक मिश्र कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। किसी तरह मृतक के परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे उसकी दो विस्वा बेशकीमती जमीन है।
इस पर गांव के कुछ दबंग जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कराना चाह रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार भी हो चुकी है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर से निकला था। सुबह मानसिंह की रक्तरंजित लाश घर के पीछे गली में मिली। मृतक के भाई दानसिंह की मानें तो उसके भाई की हत्या जमीन की रंजिश में की गई है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नजमी, गुलाम, मजहर निवासी सैयदसरावां और बबलू निवासी करारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से पहले कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा।