{"_id":"66c3ebafe0bb7207f5846dbab79d9b9c","slug":"crime-news-hindi-news-326","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने अधेड़ चुन्नू को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी चुन्नू (50) पुत्र गनई के बेटों ने दस साल पहले पड़ोस में रहने वाले राकेश की मां को पीटकर उसका पैर तोड़ दिया था। मामले में राकेश की तहरीर पर चुन्नू और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। केस अब अदालत में ट्रायल पर है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। बुधवार को राकेश के घर में धार्मिक कार्यक्रम था। इसके चलते उसके घर रिश्तेदारों की भीड़ जमा थी। बताया जा रहा है कि राकेश का भतीजा सुखराम कोई सामान लेने किराने की दुकान पर जा रहा था।
रास्ते में चुन्नू के बेटों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर आमने-सामने हो गए। सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि झगड़े के दौरान चले लाठी-डंडे में चुन्नू को ज्यादा चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से आक्रोशित चुन्नू पक्ष के लोगों ने राकेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। राकेश को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया है। मारपीट में दोनों पक्षों से कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैैनात कर दी गई है। सीओ ने बताया कि देर शाम तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।