{"_id":"44c68d514ad4a44ab00c730dede8e278","slug":"crime-news-hindi-news-324","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके में बुुधवार सुबह पड़ोसी युवक ने विवाहिता को तमंचा सटा दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक कही भी कुछ बोलने पर परिवार के खात्मे की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। सूचना पर सीओ चायल एसओ सरायअकिल के साथ गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
सरायअकिल इलाके के एक गांव की युवती की शादी पुरामुफ्ती क्षेत्र में हुई थी। पांच साल से वह मायके में ही आशियाना बनाकर परिवार के साथ रहती है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक युवक उसे अकेली देख दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गया। कनपटी पर तमंचा सटा जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। अस्मत बचाने के लिए विवाहिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर दरिंदा युवक कहीं भी शिकायत करने पर परिवार के खात्मे की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ चायल आलोक मिश्र, एसओ सरायअकिल के साथ गांव पहुंचे। पीड़िता के परिजनों के साथ गांव के अन्य लोगों से घटना की बाबत पूछताछ करने के बाद युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ ने बताया कि विवाहिता के साथ युवक ने दुराचार का प्रयास किया था। घटना की तफ्तीश और फरार युवक की तलाश की जा रही है।