फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्ध दशा में युवती की मौत

Thu, 02 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 02 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। संदिग्ध दशा में अकबरपुर गांव की एक युवती की मंगलवार की रात मौत हो गई। सुबह घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि घरवालों की फटकार से क्षुब्ध होकर युवती ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव की रहने वाली सीमा देवी (18) पुत्री राम विशाल की मंगलवार की रात मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब वह सोकर अपने कमरे से देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिवार की एक महिला उसे जगाने गई। कमरे में पहुंचते ही सीमा का शव  फंदे से लटकता देख वह चीखती-चिल्लाती बाहर को भागी। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंचे। बेटी की मौत से पूरा परिवार सन्न रह गया।
विज्ञापन


हालांकि घरवालों ने आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दिए बगैर की उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत को लेकर परिवार के लोग पूरी तरह से खामोश बने हैं। वहीं गांव में इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं। पड़ोसी में कानाफूसी रही कि रात किसी बात पर परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी। इसी डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं जब इस मामले में एसओ पिपरी से बात की गई, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की सूचना होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed