{"_id":"aab56308b03159b378a37f04431c8e99","slug":"crime-news-hindi-news-304","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के महेवामहरुफपुर गांव में बुधवार रात बेखौफ चोर किराने की दुकान खंगाल ले गए। सेंधमारी कर दुकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह जगने के बाद हुई। दुकान से नगदी और सामान गायब देख दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की तहरीर दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा महरुफपुर गांव निवासी इंदल लाल ने घर की एक कोठरी में किराने की दुकान खोल रखी है। बताया कि बुधवार रात वह दुकान बंद करने के बाद परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात दुकान के पीछे से नकब काटकर घुसे चोरों ने दुकान में रखे पांच हजार रुपये नगद समेत घी, तेल, बेसन, चीनी, मसाला आदि करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह जगने के बाद हुई। दुकान में बिखरे सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसी की दुकान में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पहुंचे दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। उधर, एसओ कोखराज ने ऐसी किसी घटना और शिकायत की बात से इनकार किया है।