{"_id":"a02319df926ceeed1e9db4da837b376e","slug":"crime-news-hindi-news-290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने किशोरी की लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने किशोरी की लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके की एक किशोरी की पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। आरोप है कि नामजद शिकायत करने पर पुलिस ने थाने से डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
एक गांव की रहने वाली एक किशोरी 18 अगस्त की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि अकेली देख एक युवक उसे खेत में जबरदस्ती उठा ले गया। शोर मचाने पर युवक ने मुंह दबा दिया और उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।
शाम को पीड़िता युवक के घर पहुंची और उलाहना दिया। आरोप है कि उलाहना देने पर धमकी देते हुए दौड़ा लिया। आरोप है कि दूसरे दिन वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। सात दिन तक न्याय के लिए भटकते हुए मंगलवार को पीड़ित परिवार मंझनपुर पहुंचा और नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ओपी पांडेय ने एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।