{"_id":"c1969377de7a4962020d00de1cae37ce","slug":"crime-news-hindi-news-282","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा से प्रतिबंधित पशुुओं के साथ मांस की भी तस्करी गैर प्रांत की जा रही है। रविवार की शाम बरियावां चौकी पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को धर दबोचा। जब कि तीन अन्य साथी भाग निकले। सुकवारी गांव के समीप एक खेत से पुलिस ने दो बोरे में भरा करीब एक कुंतल मांस बरामद किया। मांस का नमूना विधि विज्ञान प्रयोग शाला भेजते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के होश उड़े हुए है।
चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां चौकी पुलिस रविवार की शाम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि सुकवारी गांव के समीप एक खेत में मवेशी को काटकर तस्कर मांस बोरे में भर रहे है। मांस तस्करी की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से रूयैब अहमद, अच्छन, मोसीन निवासी घोसिया सरायअकिल को धर दबोचा। जब कि तीन अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। चौकी प्रभारी ताराचंद्र ने बताया कि मौके से दो बोरे में करीब एक कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। मांस का नमूना लेने के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
साथ ही शेष मांस को वहीं पर दफन करवा दिया गया है। बताया कि पकड़े गए तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि द्वाबा के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं के साथ अब मांस की तस्करी का सिलसिला अर्से से चल रहा है। इससे पहले भी कई तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक साल पहले पश्चिमशरीरा पुलिस ने पुनवार गांव के समीप दो तस्करों को मांस के साथ गिरफ्तार किया था।