Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraudsters siphon off 5.95 lakh from elderly mans bank account

Mathura News: ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए 5.95 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters siphon off 5.95 lakh from elderly mans bank account
मथुरा। साइबर ठगों ने बुजुर्ग का मोबाइल हैक करके उनके बैंक खाते से कई बार में 5.95 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राधाकुंड निवासी अरविंद मांझी (63) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने ऑनलाइन माध्यम मोबाइल में लिंक भेजकर उसे खुलवा दिया। इसके बाद मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए। संदेह होने पर उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें कई बार में 5.95 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed