Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Honeytrap: rs 10 lakh demanded under threat of framing in a false rape case

हनीट्रैप : दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी लिए 10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: rs 10 lakh demanded under threat of framing in a false rape case
पुलिस की गिरफ्त में हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी। प्रवक्ता
करनाल। सोशल मीडिया पर दोस्ती, क्लब की मेंबरशिप के बहाने होटल में मुलाकात और फिर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला के साथी ने समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये वसूल लिए। शेष रकम लेने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी बालू निवासी जोधबीर सिंह को 4.50 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान अब तक वसूली गई रकम, महिला की भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में महिला को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना में 30 अक्तूबर को दी शिकायत में पानीपत निवासी मनिंद्र सिंह ने थाना सदर में शिकायत दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला ने उससे संपर्क किया था। महिला ने महिंद्रा क्लब की सदस्यता के बारे में जानकारी देने के बहाने उन्हें करनाल के एक होटल में बुलाया और रुपये मांगने लगी। इसके बाद जोधबीर सिंह ने उससे संपर्क किया और महिला के साथ समझौता कराने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। दोनों ने उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने, परिवार और रिश्तेदारों को बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी 10 लाख रुपये ले चुका है और शेष राशि के लिए दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी तरसेम ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले को डीएसपी महिला के संज्ञान में लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को हुआ शक, बातचीत की रिकॉर्डिंग से खुली वसूली की परतें
शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने नौ अक्तूबर को उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। इसके बाद जोधबीर ने समझौता कराने की बात कही और 20 लाख रुपये की मांग रखी। आरोप है कि समझौते के तहत 10 लाख रुपये दिए गए। मनिंद्र के दोस्त अमृतपाल को दोनों की गतिविधियों पर शक हुआ। वह सच्चाई जानने के लिए उनके संपर्क में रहा और उनकी रिकॉर्डिंग भी की।


लेक के पास बिछाया जाल, शिकायतकर्ता की गाड़ी से किया काबू
डीएसपी मीना कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को रुपये लेने के लिए बुलाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता और उसका दोस्त निजी गाड़ी में रकम लेकर पहुंचे, जबकि पुलिस टीम आसपास तैनात रही। कुछ देर बाद सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन वहां पहुंची। उसमें से एक व्यक्ति उतरा और दोनों से बातचीत करने लगा। इसके बाद तीनों शिकायतकर्ता की गाड़ी में बैठ गए। पूर्व निर्धारित इशारा मिलते ही पुलिस ने गाड़ी को घेरकर जोधबीर को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 4.50 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed