फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बच्चों के विवाद में दो गुट आमने-सामने

Thu, 13 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 13 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोखरज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में बृहस्पतिवार को दो गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। गांव स्थित स्कूल में पानी पीने की बात को लेकर बच्चों में झड़प हुई थी। बवाल की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की सतर्कता से एक बार फिर बवाल थम गया। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी जयदीप पुत्र नन्हें गांव स्थित इंटर कालेज में दसवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य के दौरान वह हैंडपंप पर पानी पीने गया था। उसी समय गांव के सादाब, सिफतैन और तालिफ भी पहुंच गए। पानी पीने को लेकर बच्चों के बीच तीखी झड़प के साथ हाथापाई शुरू हो गई। छात्रों को आपस में भिड़ते देख शिक्षकों और बच्चों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद सादाब ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे और स्कूल से जयदीप को निकाल कर बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन


 बेटे के पिटने की जानकारी पिता को हुई तो वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। गांव में बवाल बढ़ते देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सीओ सिराथू, एसओ कोखराज और कई थाने की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह उग्र लोगों को शांत कराया और दोनों पक्षों से तहरीर लेने के बाद घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव में तनातनी को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामूली बात को लेकर युवकों के बीच हाथापाई हुई थी। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed