फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

लखटकिया की रंजिश में मारा गया आदित्य

Sat, 14 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
चायल (कौशाम्बी)। भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे आदित्य की हत्या जेल में बंद पड़ोसी गांव चिल्ला के शातिर बदमाश लखटकिया ने साजिश रचकर कराई है। यही आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने संजीव उर्फ लखटकिया समेत दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को दबोचकर पूछताछ में जुटी है। सीओ चायल ने बताया कि हत्यारों की बावत तमाम अहम जानकारियां मिली हैं। एक-दो दिन में घटना का खुलासा करके हत्यारोपियों की दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह के बेटे आदित्य उर्फ विजय सिंह (22) की शुक्रवार को दिनदहाड़े गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर रामेन्द्र सिंह पुत्र दिलदार सिंह, संजीव सिंह उर्फ लखटकिया निवासी चिल्ला मुंजापा और दोे अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मृतक के पिता के मुताबिक करीब तीन महीने पहले भगवतपुर तिराहे पर ही नशे में धुत लखटकिया के साथ उनके बेटे का विवाद हुआ था। इस दौरान लखटकिया ने आदित्य को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूर्व प्रधान के मुताबिक लखटकिया ने ही सुपारी देकर आदित्य की हत्या कराई है। बताया कि हत्या की सुपारी भाड़े के शूटरों को देने के बाद ही वह साजिश के तहत 28 फरवरी को जेल चला गया। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस रामेंद्र और दोनों अज्ञात नामजदों की तलाश में जुटी है। इतना ही नहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले रखा है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करके हत्या के आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed