{"_id":"78b7e26ab7da6016f36eaf0be66185c7","slug":"crime-news-hindi-news-184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा करके सपा नेता ने जमीन की कराई रजिस्ट्री!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा करके सपा नेता ने जमीन की कराई रजिस्ट्री!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्तापक्ष के एक नेता पर फर्जीवाड़ा करके जमीन बैनामा कराने का आरोप है। मंगलवार को भगवतपुर गांव को दो सगे भाइयों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की। मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने लेखपाल को जांच का निर्देश दिया है। वहीं सपा नेता का कहना है कि जमीन खरीद-फरोख्त करने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से उन्होंने तीन व्यक्तियों से जमीन रजिस्ट्री कराई है। इसमें फर्जीवाड़ा तनिक भी नहीं किया गया है।
चायल तहसील क्षेत्र के भगवतपुर गांव के लवकुश और उसके भाई शर्मा सरोज पुत्र प्रसाद ने बताया कि खानपुर सतवां में उसकी जमीन है। इसी जमीन का 1 जनवरी 2015 को सपा नेता ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। लवकुश की मानें तो उसके स्थान पर किसी और की तस्वीर चस्पा करके जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। मंगलवार को उसने इसकी शिकायत तहसील दिवस में नायब तहसीलदार को दी। नायब तहसीलदार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस के साथ लेखपाल को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
वहीं सपा नेता का कहना है कि उन्होंने लवकुश, बसंत और जहीर से 4.50 बीघा जमीन की रजिस्ट्री सवा चार लाख रुपये प्रति बीघा की दर से जगदीश नामक व्यक्ति के मार्फत करवाई थी। जगदीश जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। जमीन खरीद में किसी भी तरह का कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है। सपा नेता की मानें तो जमीन बेचने के बाद लवकुश के परिवारीजन नाराज हैं। इसी वजह से वह इस तरह की झूठे आरोप लगाकर जमीन बिक्री का दिया गया 8 लाख रुपये उन्हें वापस कर रहा है। कहाकि राजस्व अफसरों की जांच में खुद ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।